उसकी हर धड़कन में होता है तुम्हारा नाम ,
शायद ही कोई लम्हा ना किया हो उसने तुम्हारे नाम .
अपने आंसुओं को छुपाकर
तुम्हारी खुशियों को महकाया है उसने .
उसकी दुनिया में होते हैं
सिर्फ तुम्हारी आँखों के सपने .
तुम्हारी हंसी की किलकारियां
महकाती हैं उसका आँगन .
तुम्हारी आँखों के आंसू
भिगो देते हैं उसका मन .
वो तो होती है ममता की मूरत
जिसकी आँखों में होती है ,
सिर्फ तुम्हारी सूरत .
तुम्हारी फर्मायिशों से बढ़कर
ना समझा कभी कोई दूसरा काम
उसकी हर धड़कन में होता है सिर्फ तुम्हारा नाम …………………….
तुम्हारी गल्तियों पर वो नाराज़ भी होती है ,
पर तुम्हे रुलाकर चुपके से खुद भी रोती है
जाते ही तुम्हारे नज़र उसकी ,
द्वार पर होती है .
और वापसी की खबर से ,
उसकी खुशियाँ दुगनी होती हैं .
हर दुःख से परे होता है
माँ का आँचल .
तुम्हारी आँखों की चमक होती है
उसकी आँखों का काजल .
तुम्हारी एक मुस्कराहट होती है
उसका मुकाम
उसकी हर धड़कन में होता है सिर्फ तुम्हारा नाम …………………